परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उक्त बातें निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार ने शनिवार को पीसीसी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। एसडीओ ने कहा कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा मतदान केंद्र पर मुस्तैदी के साथ रहे। यदि किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो वहां तुरंत पहुंच कर उसका समाधान करें। कहा कि एक मतदान केंद्र पर तीन ईवीएम है।
अध्यक्ष उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद के लिए ईवीएम लगी है। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखनी है। यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई गड़बड़ी करते पाया जाता है तो उनपर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही अपने कार्य में मुस्तैदी के साथ रहे। बैठक को अवर निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह,उप निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ डा रवि रंजन, थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार,दरौदा बीडीओ दिनेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…