मैरवा: प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला करेंगे मतदाता

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत मे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को मतदाता मतदान करेंगे। वार्ड पार्षद से लेकर मुख्य पार्षद तक कुल 61 प्रत्याशियों में वे अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में ईवीएम का बटन दबाकर मतदान करें। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम मे कैद करेंगे। इसके बाद कौन जीते गा कौन हारेगा यह तय हो जाएगा लेकिन जीत हार का निर्णय मतगणना होने तक ईवीएम कैद रहेगा। मतदान के एक दिन पूर्व सभी प्रत्याशी बेचैन दिखे। वे चुनाव प्रचार के दौरान किए गए प्रचार प्रसार और जनसंपर्क के बाद की स्थिति का अवलोकन करते रहे। मतदाताओं की चुप्पी ठंडी में पसीने छुड़ा रही है। प्रत्येक प्रत्याशी और उनके कुछ सहयोगी लोगों से यह पूछ रहे थे कि मतदान के दिन क्या स्थिति रहेगी लेकिन कोई भी मतदाता मुंह खोलने को तैयार नहीं था। कुछ मतदाताओं ने बताया कि यह स्थानीय चुनाव है।

सभी प्रत्याशी के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं वह नहीं चाहते कि अपना मुंह खोल कर संबंधों में किसी तरह की दूरियां पैदा करें। जीत हार तो होती ही है। यह चुनाव गुप्त मतदान है इसलिए वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी लोकतांत्रिक तरीके से ही करेंगे। जो भी हो मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे सोच समझ कर ही मतदान करेंगे। उधर कुछ वोटरों ने बताया कि किस को मतदान करना है यह तय कर चुके हैं लेकिन किसी को बता नहीं सकते। मतदाताओं की इसी खामोशी ने प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ा रखी है। अपने-अपने तर्क और दावे के साथ राजनीतिक पैतरेबाजी के साथ प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सबकी नजर मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद पर लगी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026