महाराजगंज: जान मारने की नियत से जाप के जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों ने किया युवक पर हमला

  • दो दिन पहले ही मिल चुकी थी अंजाम भुगतने की धमकी
  • जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जमकर पिटा, अस्पताल में भर्ती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने एक युवक को जमकर पिटाई की. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. युवक की पहचान नागेंद्र शाह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में घायल संदीप ने बताया कि मंगलवार की संध्या मनिया बाबा से अपने घर लौट रहा था, तभी गांव के ही विश्वनाथ यादव के प्लांट के समीप पहुंचा. जहां पहले से मौजूद विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव, विनोद यादव, विपुल यादव, विनय कुमार, मनीष यादव जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे.

पकड़ लिए तथा मारने-पीटने लगे. विरोध किया तो अनुराग यादव पकड़ लिया और विनोद यादव जान मारने की नियत से सिर पर लोहे के राड से वार कर जख्मी कर दिया. जिसमें मूर्छित होकर गिर गया. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंच थाने ले गए. थानाध्यक्ष ने इलाज कराने की बात कही और परिजन महाराजगंज पीएचसी में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज चल रहा है. घायल ने कहा कि विश्वनाथ यादव जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं, इधर घायल ने छह लोगों को नामजद करते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. घायल ने यह भी कहा कि बीते दो अप्रैल को ही अंजाम भुगतने की धमकी मिली थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026