✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज क्षेत्र के जगदीशपुर एवं धनछुहा गांव को नगर पंचायत में शामिल करने की आस जगी है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने अपने पत्रांक 1939 दिनांक 4-7-2023 को नगर विकास विभाग को पत्र भेजा है।डीएम के पत्र भेजने के बाद अब विभाग द्धारा इसकी अंतिम अनुमोदन कैबिनेट को भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद दोनों गांव नगर पंचायत में शामिल हो जाएगा।इस संबंध में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा है कि मैं जब से सांसद बना हूं उसी समय से प्रयासरत हूं कि इन दोनों गांव को नगर पंचायत में शामिल किया जाए। इसके लिए तत्कालीन उपमुख्यमंत्री जिनके पास नगर विकास विभाग भी था उन्हें तीन- चार पत्र दिया जिसके आलोक में उन्होंने आगे कदम भी उठाया, लेकिन फिर सरकार गिर गई।
तब भी वे इसके हमेशा प्रयासरत रहे। हर दिशा की बैठक में इन गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। इन दोनों गांवों में विकास की किरण दिखाई देगी।वहीं विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि वे जब से महाराजगंज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं दो-तीन बार विधानसभा में इन दोनों गांवों को नगर पंचायत में शामिल के लिए मांग उठाते रहें। जिसका नतीजा हुआ कि आज जिलाधिकारी ने अंतिम पत्र विभाग को भेज दिया। अब मेरा प्रयास है कि जल्द से जल्द इसे कैबिनेट से पास कराया जाए। विधायक ने कहा कि इन दोनों गांवों में विकास की किरण बुझ गई है जो अब दिखेगी। गांव के लोगों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना समेत अन्य लाभ मिलेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…