सिसवन के सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ने का सिलसिला जारी, बाढ़ की आशंका सहमे लोग

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन खतरा के निशान से काफी दूर है तथा इन क्षेत्रों में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन बढ़ते जलस्तर से तटवर्तीय इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है, वे बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। गुरुवार को सिसवन में सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान 4.16 मीटर नीचे था। यहां नदी का जल स्तर 53.240 मीटर रिकार्ड किया गया जो बुधवार के जलस्तर 52.990 से 0.25 मीटर ज्यादा है।

पिछले 48 घंटों में सरयू नदी के जलस्तर में 0.58 मीटर की वृद्धि हुई है। वहीं दरौली में सरयू नदी का जलस्तर गुरुवार को 59.270 रिकार्ड किया गया जो बुधवार के जलस्तर से 0.48 मीटर अधिक है। दरौली में सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को 58.790 रिकार्ड किया गया था। हालांकि अभी सिसवन एवं दरौली में बाढ़ की स्थिति नहीं है। बाढ़ आपदा प्रबंधन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन किसी भी तरह की परिस्थिति से निबटने के लिए तैयारी है। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि सिसवन में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है फिर भी प्रशासन हर संभव तैयारी में लगा हुआ है, ताकि बाढ़ आने पर किसी को कोई परेशानी नहीं हो।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026