महाराजगंज: लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित सिहौता के राम जानकी मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले बुधवार को बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास महाराज के नेतृत्व हाथी- घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर मानपुर, मौनिया बाबा चौक होकर होते हुए घरभरन साह के पोखरा पहुंची जहां यज्ञाचार्य बिहारी उपाध्याय, आदर्श भारद्वाज, अनिल पांडेय, इंद्रसेन मिश्रा व विकास पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरी की गई।

उसके बाद नई बस्ती, राजेंद्र चौक, मोहन बाजार, नखास चौक, पुरानी बाजार, शहीद स्मारक चौक, नया बाजार, सिहौता बाजार से सिहौता गांव होकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान जय माता दी, हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातारण भक्तिमय हो गया था। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जा रही थी। सड़कों पर रंगोली बनाए गए थे। स्वयंसेवकों की ओर से जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। महायज्ञ के दौरान अश्वमेध पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी उपेंद्र परासर महाराज प्रतिदिन राम कथा सुनाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026