सिवान: रेलवे फाटक बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-थावे रेल खंड के सरसर स्टेशन के समीप रेलवे फाटक को बुधवार को रेल प्रशासन द्वारा बंद करने की सूचना पर प्रभावित गांवों के लोगों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हालांकि इस दौरान रेल यातायात में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने कहा कि सरसर स्टेशन के उत्तरी छोर पर स्थित फाटक संख्या 8-सी को रेल प्रशासन द्वारा बंद किया जाना है। बुधवार की दोपहर जैसे ही रेलवे के कर्मचारी फाटक संख्या 8-सी पर पहुंचे तभी ग्रामीणों को भनक लगी कि फाटक संख्या 8-सी बंद होने वाला है।

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण फाटक पर पहुंचे और हल्ला हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर आरपीएफ के अधिकारी और स्थानीय मुफस्सिल थाना की टीम मौके में पहुंची और लोगों को शांत कराया। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि जिस फाटक को रेलवे बंद करना चाहती है उस फाटक से तकरीबन 15 गांव के कुछ आना जाना करते हैं। यदि फाटक बंद हो जाती है तो मझवां, पड़रिया, बिशुनपुरवा ,मुसहरी ,सहीरा, सियारी, पचलखी, सुजांव ,हथुआ ,कररुआ सहित अन्य गांव प्रभावित हो जाएंगे इसलिए हम लोग इसे बंद नहीं होने देंगे। मुख्य रूप से बैकुंठ सिंह, उदय सिंह, धनंजय सिंह ,मदन सिंह ,जैनुद्दीन अंसारी ,पप्पू यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026