महाराजगंज: हरियाणा से पटना जा रहे शराब लदा ट्रक जब्त

  • शराब कारोबारी मछली के जाल व मुल्तानी मिट्टी के बोरे के बीच शराब को छिपा कर ले जा रहे थे
  • पटना मद्य निषेध व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • अफराद मोड़ के समीप शराब से लदा ट्रक किया बरामद
  • 20 लाख रुपया लगी है बरामद शराब की अनुमानित कीमत

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद पेट्रोल पंप के समीप पटना मद्य निषेध व स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की सुबह शराब लदे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक पर शराब की तीन सौ कार्टन लदी थी। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अफराद मोड़ के समीप विदेशी शराब से लदा एक ट्रक खड़ा है। शराब कारोबारी मछली के जाल व मुल्तानी मिट्टी के बोरे के बीच शराब को छिपा कर ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक के साथ शराब को बरामद करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान नंबर ट्रक हरियाणा से शराब लेकर पटना जा रहा था।

तभी पटना मद्य निषेध की टीम ने महाराजगंज पुलिस के सहयोग से कार्रवाई कर सफलता हासिल की। गिरफ्तार चालक हरियाणा के झझर जिले के कनौदा निवासी दयाचंद यादव का पुत्र रामवीर यादव है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें व मद्य निषेध विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप सीवान-बसंतपुर मार्ग से पटना जा रही है। पुलिस देर रात से ही उस शराब लदे ट्रक की फिराक में थी। अफराद मोड़ पर चेकपोस्ट होने के कारण ट्रक चालक चेकपोस्ट के पहले एक पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को खड़ा कर चेकिंग खत्म होने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उक्त कार्रवाई की गई। ड्राइवर से सरगना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026