बड़हरिया: कुशीनगर को हर हबीबपुर की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कुशीनगर के नवनीश को

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी दरगाह के नूराहाता बंगला के मैदान में आयोजित श्री प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच कुशीनगर यूपी व हबीबपुर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हबीबपुर की टीम 15.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में खेलने उतरी कुशीनगर की टीम 15.3 ओवर में 95 रन पर ही सिमट गई। मैच ऑफ द सीरीज व बेस्ट बॉलर का पुरस्कार कुशीनगर के खिलाड़ी नवनीश कुमार को 25 सौ रुपया व एलईडी दिया गया। जिसने टूर्नामेंट में 11 विकेट लेकर अपनी टीम के लिए 62 रन बनाया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार हबीबपुर टीम के खिलाड़ी मो. इरशाद को दिया गया।

उसने दस रन देकर चार विकेट चटकाया व 27 रन बनाया। मुखिया संजय प्रसाद, सरपंच संतोष चौहान, बीडीसी इसराइल हुसैन ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को कप के साथ 25 हजार रुपया व उप विजेता टीम के खिलाड़ी को कप के साथ 11 हजार रुपये की इनाम राशि दी। इसके पहले मुख्य अतिथि रईस खान, जकरिया खान, अध्यक्ष इरफान सैफी, सरवर खान उर्फ भोलू, जीशान अली लड्डू, बीडीसी मधुप मिश्र, तनवीर हैदर, बीडीसी सोहराब आलम, बीडीसी मो इसराइल, संतोष चौहान, मुखिया संजय प्रसाद, ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर के रूप में राजेश यादव व सोनू अली उर्फ अतीकुर्रहमान, स्कोरर विकास कुमार, विशेष कुमार सोनी, मो. शमी थे। कमेंट्रेटर सरवर खान उर्फ भोलू थे। मौके पर आयोजक इरफान अली सैफी, उपाध्यक्ष सजीउल्लाह सैफी, कोषाध्यक्ष लड़न सैफी, विकास कुमार, एहसानुल हक, सोनू अली, गुडन सैफी, एहसान सैफी, समीर सैफी, बाबुद्दीन सैफी, अजूबा सैफी, तमजीद सैफी, सद्दाम सैफी व समीर सैफी थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026