परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी के समीप शुक्रवार की देर शाम पुलिस को देखकर शराब तस्कर शराब फेंक कर फरार हो गए। बताया जाता है कि चौकीदार प्रमोद मांझी ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान पटेढ़ा आंगनबाड़ी के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों की नजर पुलिस पर पड़ी।
दोनों युवक चौकीदार के समीप एक बोरी फेंक भागने लगे। काफी पीछा करने के बाद भी जब बाइक सवार पकड़ में नहीं आए तो चौकीदार ने घटनास्थल पर फेंकी हुई बोरी की जांच की तो पाया कि उसमें एक कार्टन अंग्रेजी शराब है। वहीं एएसआइ रामजी शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…