सिवान: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज, आंदर समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को शिविर लगाकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं का बीपी, शुगर, सीबीसी, एचबीएसएजी, एचसीवी, एचआइवी, हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच की गई। साथ ही उन्हें खान-पान, दवा, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए कई परामर्श दिए गए। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनोज कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक की देखरेख में 189 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए।

इस मौके पर डा. अंजुम परवीन, डा. नीरज कुमार, डा. कामेश्वर पांडेय, एलटी दीपक कुमार, सत्येंद्र पांडेय, डाटा आपरेटर प्रदुम्न कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अध्यक्षता डा. दीपक कुमार की देखरेख में करीब 68 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके पर संजय कुमार शंशाक, प्रीतम कुमार, संतोष कुमार, गुड्डू सिंह, मधुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा बसंतपुर, दारौंदा, गुठनी, हसनपुरा, सिसवन समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026