महाराजगंज: पत्रकार को गोली मारने की घटना के विरोध में महाराजगंज बाजार बंद

व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर जताया विरोध, पुलिस प्रशासन से की बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज के एक दैनिक अखबार के पत्रकार को शनिवार की संध्या बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर घायल कर दिया था। इस घटना के विरोध में व्यवसायियों ने रविवार को अपनी-अपनी दुकान बंद कर विराेध जताया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह काफी संख्या में युवक व व्यवसायी शहर के नखास चौक, राजेंद्र चौक पर बांस- बल्ला से सड़क जाम कर दिया तथा दुकानें बंद कर विरोध जताने लगे। व्यवसायी कांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग पर अडे़ रहे। व्यवसायियों का कहना था कि महाराजगंज शहर में बदमाशों में पुलिस का भय कम हो गया है। शहर में व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। व्यवसायी भय व दहशत के माहौल में व्यवसाय करने पर विवश हैं। व्यवसायी प्रशासन से सभी चौंक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात करने तथा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पुअनि दिलीप कुमार, ज्ञान प्रकाश, विनोद कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटाया। बाजार बंद सुबह छह बजे से नौ बजे तक रहा।

पत्रकार पर यह तीसरी घटना:

पत्रकार राजेश अनल पर हमला की यह तीसरी घटना है। पहली घटना अक्टूबर 1994 में हुई थी जब वे शाम में अपनी दुकान बंद कर राजेंद्र चौक स्थित एक मित्र की दुकान पर कुछ मित्रों से बात कर रहे थे, उसी समय एक मारुति वैन में सवार बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें राजेश अनल, अशोक प्रसाद, ललन प्रसाद गोली लगने से घायल हो गए थे। इस दौरान घायल अशोक प्रसाद की मौत हो गई थी। वहीं राजेश अनल व ललन प्रसाद घायल हो गए थे। इसके बाद 28 अगस्त 2017 को मौनिया बाबा मेले के जुलूस के दौरान बदमाशों ने राजेश अनल को चाकू मारकर घायल कर दिया था। उनका इलाज स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं तीसरी घटना सात जनवरी 2023 को हुई जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया।

सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने की घटना की निंदा :

पत्रकार को बदमाशों द्वारा गोली मारने घटना का सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत निंदनीय है। बदमाश बेलगाम हो गए हैं। जब देश के चौथे स्तंभ के साथ ऐसी घटना हो रही है तब आम लोगों के साथ क्या होगा। उन्होंने डीआइजी, एसपी से तुरंत घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं विधायक विजय शंकर दुबे, कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने घटना की निंदा करते हुए बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
—

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026