सिवान: पछुआ का कहर जारी, गलन भरी ठंड से घराें में दुबके रहे लोग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पिछले एक सप्ताह से हाड़कंपा रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। तेज पछुआ हवा ने लोगों के दैनिक कार्य पर काफी प्रभाव डाला। पछुआ हवा का कहर इस कदर रहा कि लोग कांपते नजर आए तथा दिन ढलने तक घरों में दुबके रहे। ठंड के कारण सुबह शहर में चहल-पहल की जगह ग्यारह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। लोग घरों में बिस्तर में दुबके या अलाव तापते नजर आए। रविवार को पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम छह डिग्री रिकार्ड किया गया। गलन भरी ठंड से रिक्शा, ठेला, दैनिक मजदूर, फुटपाथों पर काम करने वाले समेत अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड से बचने के लिए कागज व लकड़ी जला ताप रहे लोग :

प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह कागज, लकड़ी आदि जलाकर अलाव तापने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अलाव की व्यवस्था होने से लोग कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। वही ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे़ खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा ही है। इस प्रकार कंबल, स्वेटर, कोट, चादर आदि दुकानदारों की चांदी कट रही है। इसके अलावा बाजारों में चाय एवं अंडा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय, काफी एवं अंडा का सेवन करते नजर आ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026