परवेज अख्तर/सिवान: एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों के मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला प्रकाश में आया है. पीडित व्यक्ति ने इस मामले कि शिकायत महाराजगंज थाना में दर्ज कराया है. पीडित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीडित द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि पीडित महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिंहौता बंगरा गांव निवासी इंद्रदेव राम के पुत्र उमेश कुमार राम अपने भूमि पर शौचालय बनवाने के लिए गढ्ढे खुदवा रहा था.
इसी बीच गांव के रहने वाले दयाल सिंह के पुत्र तारकेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह तथा रुदल सिंह के पुत्र धनंजय सिंह ने पीडित व्यक्ति से पूछा कि किसके कहने पर शौचालय बना रहे हो, तो पीडित ने कहा कि हम अपने जमीन पर शौचालय बना रहे हैं. इतना सूनते ही आरोपी तीनों लोगों ने उस पर लाठी-डंडों, पंच व लात-घूंसों से हमला बोल दिया और उसे जातिसूचक शब्द व जान मारने की धमकी देने लगे. पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…