सिवान: आरपीएफ ने शहर में छापेमारी कर अनाधिकृत टिकट कारोबारी को पकड़ा

  • छापेमारी के दौरान 07 आरक्षित रेल टिकट हुआ बरामद
  • आरपीएफ ने 10 पर्सनल यूजर आईडी भी बरामद किया

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशन में आरपीएफ ने शहर के पकरी में स्थित सुपर ट्रैवेल्स सर्विस दुकान में आंदर छापेमारी कर अनाधिकृत रुप से आरक्षित रेल टिकट बनाने एवं बेचने के आरोप में दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया. पकड़े गये दुकानदार का नाम राकेश कुमार है जो महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दरोगा हाता निवासी शिवजी प्रसाद का का पुत्र है. आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि मंडल मुख्यालय से प्राप्त ई-टिकटिंग अवैध कारोबार करने वाले आईडी-के आधार पर की गयी छापेमारी में अवैध रूप से पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए लाइव दो तत्काल ई टिकट, यात्रा किया हुआ चार तत्काल ई टिकट, यात्रा किया हुआ सामान्य काउंटर टिकट, जो यात्री टिकट सेवा केंद्र स्टेशन रोड सीवान से बना हुआ है. एक टिकट यात्री सेवा केंद्र स्टेशन रोड सीवान से बना हुआ सामान्य काउंटर टिकट कैंसिल किया हुआ, 01 टिकट के साथ रेलवे ई टिकट के अवैध कारोबार करने के जुर्म में  गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा उपरोक्त ई-टिकटों को ग्राहक से 300 से 500 रुपये तक अधिक लेकर बनाए जाने की बात स्वीकार की जा रही हैं. मौके से उपरोक्त टिकटों के अलावा एक लैपटॉप एवं दो मोबाइल फोन एक प्रिंटर, 8 पीस आरक्षण मांग पत्र तथा 4270 रुपया जब्त किया गया. बरामद किये गये रेल टिकटों की कीमत करीब 9566 रुपये है. गिरफ्तार संचालक आईआरसीटीसी ट्रैवल बुटीक का अधिकृत एजेंट है जिसका आईडी नंबर-PATS101 बताया जा रहा है. इसके पास 10 पर्सनल यूजर आईडी बरामद किया गया है. छापेमारी में उप निरीक्षक श्रवण कुमार शर्मा उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र पांडे, हेड कॉन्स्टेबल कुमार प्रियरंजन तथा कांस्टेबल महेश सिंह आदि ने सहयोग किया. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सिवान पोस्ट पर एक मामला दर्ज किया गया है. सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्रर पांडे द्वारा मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024