परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव में 20 सितंबर की रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया तथा पिता सत्येंद्र सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। पटना में इलाज के दौरान गुरुवार को सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
इस घटना के बाद पत्नी शोभा देवी, मां सुमित्रा देवी, पिता रामशुक्ल सिंह, पुत्री रम्भा देवी ,राधा कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि माधी निवासी सत्येंद्र सिंह अफराद मोड़ पर टैक्सी स्टैंड की वसूली करते थे। 20 सितंबर की रात्रि सत्येंद्र सिंह अपने पुत्र चंदन कुमार सिंह के साथ घर के बाहर बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसमें सत्येंद्र सिंह एवं उनके पुत्र चंदन सिंह गंभीर रूपसे घायल हो गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…