महाराजगंज: शांति समिति की बैठक में विधि-व्यवस्था संबंधित दिए गए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित थाना परिसर में रविवार को एसडीओ रोचना माद्री की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम प्रतिष्ठा समारोह को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि जहां भी जुलूस निकालना है आपसी सौहार्द के बीच निकालना है। सभी को इंटरनेट मीडिया से बचना है। यदि कहीं किसी प्रकार कोई इंटरनेट मीडिया पर गलत पोस्ट करता है तो उनके विरुद्ध तुरंत प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही बिजली विभाग, अग्निशमन वाहन को तैनात रहने को कहा गया है। इस मौके पर मांस, मछली की बिक्री की दुकानें बंद रहेगी। सभी लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था तथा भाइचारा कायम रखने का निर्देश दिया गया।बैठक में बीडीओ डा. रवि रंजन, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, ईओ हरिश्चंद्र, संजीव कुमार, सअनि राजेश कुमार सिंह, ई. प्रमोद रंजन, सुप्रिया कुमारी, मोहन कुमार पदमाकर, टुनटुन मिश्रा, ललन प्रसाद, मुखिया कन्हैया राय, रत्नेश्वर यादव, रमेश यादव, रामू यादव, वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026