परवेज अख्तर/सिवान: आंदर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ एवं संजलपुर के दर्जनों ग्रामीण रविवार को थाना पहुंच थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर से मुलाकात की तथा मृतक मनीष कुमार बैठा के हत्या में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। संघ के सचिव ललन बैठा ने थानाध्यक्ष से कहा कि वर्तमान में बदमाशों का मनोबल बढ़ते जा रहा है। मृतक मनीष कुमार बैठा को 18 जनवरी की रात जबरन उसके दरवाजे से उठाकर उसकी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष रामनरेश बैठा, बृजकिशोर राम, संजय कुमार, कमलेश बैठा समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञात हो कि 18 जनवरी की रात संजलपुर गांव निवासी वीरेंद्र बैठा के पुत्र मनीष कुमार बैठा की भवराजपुर गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके पिता को बुलाकर सौंप दिया था। उसके पिता युवक को घर लाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में मृतक के पिता ने थाना में आवेदन देकर वैद्यनाथ यादव समेत चार लोगों को आरोपित किया है। पुलिस आरोपित वैद्यनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों में शोक का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…