Categories: Maharajganj News

महाराजगंज: 28 दिन बाद खुले बाजार, दुकानें पर दिखे खरीदार

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना की दूसरी लहर को लेकर पांच अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया है. किराना, मेडिसिन, दुध, फल की दुकानें छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था. जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में 28 दिन बाद बुधवार को श्रेणीवार विभिन्न दुकानें खोली गई. जिससे बाजारों में चहल-पहल देखी गयी. गौरतलब है कि लॉकडाउन-4 में लॉक डाउन-3 के मुकाबले दुकानों को खुला रखने की समय सीमा बढ़ाई गई है. अब दुकानें सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक खुली रहेंगी. 28 दिन के बाद दवा दुकान, राशन और फल-सब्जी की दुकानों के अलावे अन्य दुकानें भी खुल गई हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गया है. लॉकडाउन-4 के तहत मिली छूट को लेकर महाराजगंज की सड़कों और बाजारों में विशेष चहल-पहल देखने को मिली.

इस दौरान लोगों ने अपने-अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी की. हालांकि जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का हर हाल में पालन करने का निर्देश जारी किया है. लॉकडाउन-4 में मिली राहत को लेकर स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई लोगों ने जहां सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए छूट के साथ अगले 15 दिन से लेकर एक महीने तक लॉकडाउन जारी रखने की अपील की है. वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि अगर सरकार ने लॉकडाउन पांच मई के बजाय और पहले लगाया होता तो कोरोना संक्रमण से इतनी संख्या में लोगों की मौत नहीं होती. लॉकडाउन-4 में ढ़ील दिए जाने पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से छोटे दुकानदारों खासकर फुटकर विक्रेताओं को काफी राहत मिली है. उनका कहना है कि पिछले 28 दिन से जारी लॉकडाउन के कारण गरीबों की स्थिति बद से बदतर हो गई है, ऐसे में सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026