महाराजगंज: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को ले बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को ले थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह से मनाएं। इस दौरान झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी का अक्षरशः पालन करें। थानाध्यक्ष ने कहा कि शहर में झंडोत्तोलन के समय बड़े वाहनों पर रोक रहेगी।

यदि कोई वाहन आदेश के बावजूद शहर में प्रवेश करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं शांति व्यवस्था को ले पुलिस जगह-जगह गश्त करती रहेगी। हर गतिविधियों पर नजर रखा जाएगा। बैठक में पुअनि दिलीप कुमार सिंह, सोनी कुमारी, अजय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद हरेंद्र श्रीवास्तव, सेराज आलम, मनोज पंडित, शक्ति शरण, रमेश यादव, अजय पटेल, रिजवानुल्लाह, नईम मियां, खालिद हुसैन, शंभू नाथ सुरोपम आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026