महाराजगंज: मेरी माटी मेरा देश के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार की शाम सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अनुमंडल मुख्यालय के आरबीजीआर कालेज से आरंभ होकर नखास चौक, कर्पूरी पथ, मुख्य पथ, बाटा मोड़, शिव मंदिर, सिहौता, राजेंद्र चौंक, मोहन बाजार, पुरानी बाजार होते हुए फुलेना स्मारक पहुंची। स्मारक पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि 11 अगस्त से 15 अगस्त से पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि बलिदानियों का सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वीर बलिदानियों के स्वजनों को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच आज सार्थक हो गई है। सांसद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर, बलिदानी सुमन सिंह, बलिदानी फुलेना प्रसाद, महामाया प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सांसद ने पांच स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों को शाल व भागवत गीता देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बलिदानी फुलेना प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, इंद्र साह सहित स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन शामिल थे। इस मौके पर भाजपा की सुप्रिया जायसवाल, दिलीप कुमार सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष सिंह, मुखिया मंटू द्विवेदी, अमरजीत सिंह, इनशाद आलम उर्फ कैश, प्रो. सुबोध सिंह, प्रो प्रभात सिंह, संजय सिंह राजपुत, राहुल सिंह, संजय सिंह राजपूत, शिकु श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान जगह-जगह छतों से पुष्प की वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024