परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा-चंदौली चंवर के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार का दिखा बंधन बैंक कर्मी से 65 हजार 210 रुपये, एक सैमसंग का टैब, बोयोमेट्रिक मशीन, एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए। इस मामले में बंधन बैंक कर्मी प्रमोद कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बंधन बैंक कर्मी ने आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम सिकटिया से पैसा कलेक्शन कर अपनी बाइक से सारण के जनता बाजार बंधन बैंक शाखा लौट रहा था तभी भगौछा- चंदौली चंवर के समीप पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा हथियार का भय दिखाकर पास से 65 हजार 210 रुपये, एक सैमसंग का टैब, बोयोमेट्रिक मशीन, एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना महाराजगंज थाने को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच तथा बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…