परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव गांव में सोमवार की रात विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी है। बताया जाता है कि असांव गांव में 64 केबी का ट्रांसफार्मर लगा है।
इससे करीब सौ घरों में विद्युत आपूर्ति होती है। साेमवार की रात तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मी पहुंच ट्रांसफार्मर मरम्मत में लगे हुए हैं। समाचार प्रेषण तक विद्युत आपूर्ति आरंभ नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…