महाराजगंज विधायक ने समीक्षा बैठक में बाढ़ एवं जल जमाव से जुड़े मुद्दों को उठाया

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को जल संसाधन विभाग के मंत्री द्वारा बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर प्रमंडलीय समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. जिसमें महाराजगंज विधायक विजय शंकर दुबे ने भी हिस्सा लिया. श्री दुबे ने फोन पर बताया कि आज जल संसाधन विभाग के मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सारण प्रमंडल में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा को लेकर एक बैठक की. उनके साथ पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री भी थे. मैंने सभी विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया और प्रत्येक विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी से अगवत कराया एवं अपना सुझाव भी प्रस्तुत किया.

खास तौर पर मैंने पिछले साल सारण तटबंध के टूटने से उपजी समस्याओं पर ध्यान दिलाया और आगे से ऐसी घटना ना हो इसको सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. इसके साथ-साथ कटाव से संबंधित समस्या को लेकर गुठनी से लेकर जई छपरा तक घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों में हो रहे कटाव के और उसके सुरक्षा के इंतजाम पर भी चर्चा हुई. जिसमें मैंने गुठनी, दरौली, ग्यासपुर और नरहन इत्यादि जगहों में घाघरा से कटाव पर भी विभागीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. भगवानपुर हाट में हुए जल-जमाव की समस्या पर भी चर्चा हुई. वहां के चंवरों से जल-निकास की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026