महाराजगंज: अनुमंडलीय अस्पताल में एक कोरोना मरीजों की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल के डेडिकेडेड कोविड केयर हेल्थ सेंटर में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई. मृतक अस्पताल के डेडिकेडेड कोविड केयर हेल्थ सेंटर में 11 मई को भर्ती हुई थी. मौत से पूर्व मरीज को रेफर कर दिया गया था. तबतक कोरोना मरीज की मौत को हो गई. डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मृतक बसंतपुर थाने के जानकी नगर के नागेंद्र सिंह की 38 वर्षीय पत्नी अनिता देवी है.डॉ.अरुण कुमार ने बताया मरीज की बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज को लेकर पटना रेफर कर दिया गया था.

मरीजों के परिजनों की सुविधा के अनुसार पीएमसीएच, आईजीएमस या पटना एम्स में रेफर किया गया था. मरीज को किसी भी एक अस्पतालों में लेकर जा सकते थे. लेकिन, जाने से पूर्व कोरोना मरीज कि मौत हो गई. मौत के बाद कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया. मृतकों के शव को पीपीई किट में पैककर परिजनों को सौंपा गया है. अंतिम संस्कार व दफनाने को ले परिजनों को पीपीई किट दिया गया है. अंतिम संस्कार में परिजनों को कोरोना गाइड लाइन के बारे में बताया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026