Categories: Maharajganj News

महाराजगंज : स्वामी सहजानंद की मनी जयंती

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के राम लखन सिंह चौक के समीप सोमवार को किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी सरस्वती को किसान आंदोलन का जनक व जन्मजात क्रांतिकारी पुरुष बताते हुए उनके जीवन में संघर्ष और त्याग के ऐतिहासिक प्रसंग की चर्चा की। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी सहजानंद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक सह अध्यक्ष डॉ. आनंद ने कहा कि स्वामी जी का जीवन आज भी खुली किताब की तरह है, जिससे हमसभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जमींदारी प्रथा के उन्मूलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

स्वामी सहजानंद मानवीय मूल्यों के संवाहक थे। आजादी के 70 साल बाद भी उनका सपना अधूरा है। उन्होंने लोगों से उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उनका कहना था कि किसान जब शक्ति वर्धक अन्य मीठा व रसीला गन्ना के साथ ही ऊर्जा पैदा करने वाला फल फूल पैदा कर सकता है तो वहीं किसान अपनों के बीच से किसान नेता भी पैदा कर सकता है। मौके पर अभिषेक कुमार अप्पू, कवि धर्मनाथ सिंह पागल, जितेंद्र कुमार पप्पू, सत्येंद्र कुमार गुड्डू, मनु सिंह, संजय सिंह, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह, मुन्ना सिंह, राजन सिंह, प्रकाश सिंह, चंदन सिंह, अमित कुमार बबुआ, डब्लू सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026