परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी। सांसद ने बताया कि ठंड के मौसम में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलालपुर की जगह महाराजगंज में जनता दरबार लगाया गया। सांसद ने बताया कि जनता दरबार दोपहर एक बजे से आयोजित किया गया। जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनी गई।
सांसद ने बताया कि जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी के साथ नहर पुल नहीं रहने से समस्या ग्रस्त लोग आवेदन लेकर पहुंचे थे जिसका समाधान करने की दिशा में प्रयास किया गया। संबंधित पदाधिकारी को फोन कर समस्या समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। सांसद ने बताया कि जनता दरबार में पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मन निधि के साथ नगर पंचायत से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। मौके पर जिला मंत्री अवधेश पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, संजय सिंह राजपूत, डा. त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, कृष्ण गोपाल, मोहन कुमार पद्माकर, मनीष सिंह, मदन यादव, अजय पटेल व वीरेश पाठक आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…