सिवान ने बलिया को छह विकेट से पराजित कर जमाया ट्राफी पर कब्जा

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया खेल का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में रविवार को शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान द्वारा एसबीएस कप टी 20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच सिवान बनाम बलिया टीम के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। खेल के आरंभ में बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह एंव मुंबई का शिल्पकार सुलील देवरे ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद टास जीत कर बलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 बनाई। जवाब में खेलने उतरी सिवान की कैफ एकेडमी टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।

सिवान टीम के अनुभव श्रीवास्तव ने 95 रन बना टीम को विजेता बनने में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। टूर्नामेंट के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस दौरान संस्थान के संयोजक एवं गार्नेट फाउंडेशन मुंबई के संयोजक सुरेंद्र शाह ने विजेता टीम सिवान को 75 हजार रुपया एवं उपविजेता टीम बलिया को 25 हजार रुपये प्रदान किया। संस्थापक एवं अध्यक्ष अविनाश यादव ने शासन- प्रशासन एवं आम जनता को इस टूर्नामेंट के 19 वां संस्करण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक अविनाश कुमार, जिला पार्षद मनोज बैठा, नागेंद्र मांझी, पीके मल्ल, श्रीराम प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026