परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सोमवार को लोकसभा में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में नाइलिट सेंटर स्थापित कराने हेतु नियम-377 के अधीन मामला उठाया। सांसद ने अध्यक्ष से कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा में कंप्यूटर, इंफार्मेशन प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रोनिक्स के क्षेत्र में युवाओं-युवतियों एवं छात्र-छात्राओं को फाउंडेशन कोर्स, डिप्लोमा एवं एडवांस डिप्लोमा कोर्स तथा इस क्षेत्र में उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण देने वाली कोई संस्था नहीं है। ऐसी संस्थाओं के अभाव में हमारे संसदीय क्षेत्र के वैसे छात्र-छात्राएं जिनकी रूचि कंप्यूटर, इंफार्मेशन प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रोनिक्स के क्षेत्र में है, उन्हें शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए बाहर जाना पड़ता है।
इस क्षेत्र में शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हमारे संसदीय क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अन्यत्र दूरदराज के क्षेत्रों में जाते हैं। इस परिस्थिति में शिक्षण-प्रशिक्षण लेने वाले युवा-युवतियों को अनेकों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । साथ ही अत्यधिक आर्थिक खर्च का बोझ भी उठाना पड़ता है। इसलिए मेरे संसदीय क्षेत्र में भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स एंड सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत संस्था,राष्ट्रीय इलेक्ट्रोंनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के सेंटर की स्थापना सारण जिला अंतर्गत जलालपुर प्रखंड मुख्यालय, बनियापुर प्रखंड मुख्यालय बनियापुर और सिवान जिला अंतर्गत महराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में करना अत्यंत ही आवश्यक है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…