तरवारा: दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दुकानदार को मारपीट कर एक लाख रुपये लूटे, दुकानदारों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सलारगंज बाजार स्थित रंजीत किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान में रविवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया तथा उनके दुकान से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित दुकानदार चौकी हसन कुशवाहा टोला निवासी रंजीत कुमार कुशवाहा ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि चौकी हसन कुशवाहा टोला निवासी रंजीत कुमार कुशवाहा सलारगंज बाजार में किराना व जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। रविवार की शाम उनका भतीजा अमित कुमार दुकान पर था। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए तथा हथियार का भय दिखा उनके साथ मारपीट कर दुकान से एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

इस मामले में दुकान मालिक रंजीत कुमार कुशवाहा ने थाना में आवेदन देकर चौकी हसन निवासी रंजन कुमार यादव, सलाहपुर निवासी अंकेश कुमार यादव, कतालपुर निवासी निकेश कुमार और दीनदयालपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि दुकान पर मेरा भतीजा अमित कुमार बैठा था तभी दो बाइक पर सवार होकर ये बदमाश पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। जब इसका विरोध किया तो मारपीट करते हुए गल्ला से एक लाख रुपये निकाल फरार हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इसके पूर्व रंजन कुमार यादव ने हमारे भतीजा से मौखिक रूप से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई थी जो पूरा नहीं होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। घटना की जांच व प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026