परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के मुखिया स्व. सुनील सिंह की प्रथम पुण्यतिथि उनके निवास स्थान बलउ में मनाई गई . उनकी पुण्यतिथि में हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया . लेकिन स्व .मुखिया सुनील सिंह की धर्म पत्नी प्रतिमा देवी, पुत्री सपना सिंह, पुनिता सिंह, पुत्र सुमित सिंह,भाई- उमेश सिंह ने पहले स्व.मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी . अलावे इसके क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में लोगों स्व सुनील सिंह मुखिया के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. उनकी धर्म पत्नी प्रतिमा देवी ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करना शुरू की , उस समय उनके साथ -साथ पुत्र, पुत्री, देवर आदि परिजनों के आंखों से जगर्ने की तरह आंसू गिरने लगे , क्षेत्र की उपस्थित जनता की आंखें भी गीली हो गयी.
विगत एक साल पूर्व 27 नवम्बर 2020 को अपराधियों ने दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत पुलिया पर गोली मार कर हत्या कर दी थी . उस समय मुखिया अकेले अपने बाइक से सीवान से लौटे थे . उनकी पत्नी क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा सार्वजनिक जीवन में अच्छे कार्यो का प्रतिफल है कि आज इस इलाके के नागरिकों ने समारोह कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वे बहुत दिलदार, उदार और निष्कपट इंसान थे. कभी भेदभाव नहीं किया. क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने भी स्व मुखिया के व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डाला और आगे चुनाव में मुखिया के पत्नी को समाज सेवा करने का आशीर्वाद दिया .इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कई पेड़ लगाए. इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…