पटना: अगला माह त्यौहारी सीजन के कारण छुट्टी के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। खबरों के मुताबिक अक्टूबर 2021 में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं। इस बंदी का मुख्य कारण यह है कि यह पूरा महीना त्यौहारों से भरा-पड़ा है। हालांकि सभी जगह 21 दिन की बंदी नहीं होने वाली है, बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग तरीके से होंगे क्योंकि रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गई हर छुट्टी हर राज्य में लागू नहीं होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस राज्य में वो संबंधित त्यौहार या कार्यक्रम मनाया जाता है या नहीं।
इस महीने गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और ईद-ए-मिलाद जैसे कई बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रीय त्यौहार और मौके भी हैं, जिसे देखते हुए बैंक बंद रहने वाले हैं। इस महीने में रविवार की 5 छुट्टियां होने वाली हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसी महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, जिस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को महालया अमावस्या के अवसर पर भी कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (महासप्तमी) के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी के अवसर पर ज्यादातर ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर को बारावफात के अवसर पर कई इलाकों में बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन है।
यहां जान लें यह महीने भर की छुट्टियों की लिस्ट-
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…