परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप सोमवार की शाम रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप तिवारी की हत्या के बाद प्रखंड के मुखिया संघ आक्रोश एवं शोक का माहौल है। मुखिया संघ ने प्रशासन से घटना में शामिल बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मांग करने वालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष कन्हैया यादव, मुखिया रत्नेश्वर यादव, अखिलेश प्रसाद, आलोक सिंह, आनंदी प्रसाद, शेषनाथ सिंह आदि शामिल हैं।
अनुमंडल क्षेत्र के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन हो : स्वामी
मुखिया पति प्रदीप तिवारी की हत्या के बाद उनके घर पर मंगलवार की सुबह से काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर सिवान, छपरा, गोपालगंज से मुखिया संघ भी पहुंचे। सांसद कविता देवी, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र स्वामी सहित अनेक राजनेताओं ने पहुंचकर मुखिया पति को श्रद्धांजलि दी। वहीं जितेंद्र स्वामी ने एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार से आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अनुमंडल क्षेत्र में एक स्पेशल पुलिस का गठन करने की मांग की। साथ ही घटना की निंदा की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…