✍️परवेज अख्तर/सिवान: बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा संचालित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज केंद्र से प्रथम पाली में दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पकड़ा गया। इसकी सूचना केद्राधीक्षक ने मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को दी। केंद्राधीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीपीएससी के मिले दिशा निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सिस्टम से जांच की जा रही थी।
उसी दौरान फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। पकड़ा गया मुन्ना भाई सारण के मशरख थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया निवासी गंगा साह के पुत्र रंजन कुमार गुप्ता की जगह परीक्षा दे रहा था। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया मुन्ना भाई मुंगेर के थाना बंबर के तिलकारु निवासी सूरज कुमार उर्फ राहुल कुमार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…