सिवान: पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़क पर जलजमाव व कीचड़ से चलना मुश्किल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 21 अगस्त की रात से रुक-रुक को रही वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं नाले भर जाने से सड़कों पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। इस कारण लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर वर्षा से दैनिक कार्य करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। कई विद्यालयों में जलजमाव व कीचड़ होने से शिक्षक व बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी कम हो रही है।

वर्षा के कारण जहां किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है वहीं दैनिक मजदूरी एवं कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। शहर के सब्जी मंडी, फतेहपुर, मखदुम सराय, स्टेशन रोड, बड़हरिया बस स्टैंड, महादेवा, श्रीनगर, हरदिया मोड़, अयोध्यापुरी, शांति वट वृक्ष समेत कई मोहल्लों में जल जमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सिसवन के चैनपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर सड़क पर पानी जमा होने तथा कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बसंतपुर, तरवारा, नबीगंज, सिसवन, भगवानपुर, आंदर, गुठनी, बड़हरिया आदि प्रखंडों में वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024