परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव में एक युवक की चाकू गोदकर आरोपितों ने मंगलवार की शाम मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव निवासी लल्लन यादव के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की शाम युवक गांव के ही किसी शादी समारोह में बरात जाने के लिए अपने घर से निकला था. इसी दौरान मकान से थोड़ी दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे तकरीबन आधा दर्जन की संख्या बेखौफ हमलवारों ने युवक के पेट में ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित युवक को आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गया है. बताया जाता है कि मृतक के परिजनों से गांव में ही कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद पिछले कई वर्षों से चलता रहा है. मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के ही पांच-छह की संख्या में आरोपितों ने उन्हें जबरन पकड़कर चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद महाराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…