परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के नया बाजार स्थित छठ घाट पर साफ सफाई नहीं होने तथा तालाब का पानी प्रदूषित होने से छठ व्रतियों को परेशानी हो सकती है। छठ घाट के चारों तरफ गंदगी का आलम व्याप्त है। जगह-जगह छठ घाट भी टूट चुके हैं। इस कारण गिरकर चोटिल होने का भय लोगों में बना रहता है। वार्डवासी इनशाद आलम उर्फ कैश, मनोरंजन बाबा, गोलू कुमार, मोहन सिंह, परशुराम सिंह, रवींद्र सिंह आदि का कहना है कि प्रत्येक वर्ष नगर पंचायत को साफ सफाई के लिए राशि आती है, लेकिन मात्र कोरम पूरा कर दिया जाता है।
हो-हल्ला होने के बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं होता। पुराने घाट के बगल में तत्कालीन विधायक हेमनारायण साह के विधायक मद से एक घाट का निर्माण हुआ है, लेकिन पुराने घाट पर भी छठ घाट पर व्रती अर्घ्य देते हैं। इस संबंध में वार्ड पार्षद सुमन कुमारी का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा घाट की साफ सफाई,पोखरे के पानी की सफाई, घाट की रंग रोगन शीघ्र किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…