परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का शव फंदे से लटकते बरामद किया। मृतका की पहचान धोबवलिया निवासी कालीचरण राम की पत्नी कुंवरी देवी के रूप में हुई।बताया जाता है कि धोबवलिया स्थित अपने घर में कुवंरी देवी को फंदे से लटका देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी।
सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले पहुंच घटना की जानकारी 112 पर काल कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा फंदे से लटकता वृद्धा के शव को नीचे उतारा तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतका के स्वजन द्वारा आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों के अनुसार घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…