रघुनाथपुर: जवान के थैले से उचक्कों ने उड़ाए पचास हजार

चोरी की घटना सीसी कैमरा में कैद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण शाखा के अंदर उचक्कों ने प्लास्टिक थैला में ब्लेड मारकर 50 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक में लगे सीसी कैमरा के फुटेज को देख घटना की पुष्टि हुई।घटना 11 दिसंबर की है। बताया जाता है कि रघुनाथपुर निवासी उपेंद्र कुमार पांडेय दिल्ली में पुलिस में नौकरी करता है।

11 दिसंबर को मकान बनाने के लिए मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकासी किया तथा रुपये को प्लास्टिक के थैला में रख उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बैंक में किसी कार्य से गया था। इस दौरान उचक्के थैला में ब्लेड मारकर 50 हजार रुपये की गड्डी लेकर फरार हो गए। वहीं 50 हजार रुपये अन्य जगह होने पर बच गया। इस मामले में पीड़ित ने गुरुवार को अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष शनि कुमार रजक ने बताया कि बैंक में लगे सीसी कैमरा के फुटेज को देख उचक्कों की पहचान की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026