महाराजगंज: आजादी के अमृत महोत्सव पर स्कूल के छात्र और छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

परवेज अख्तर/सिवान: आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर संपूर्ण देश में चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर के सेंट जोसफ हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई. विद्यालय के निदेशक सीओ पुनूस ने राष्ट्रीय झंडे के साथ शुरू किया. तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छोटे बच्चों के साथ छात्र तिरंगे को हाथ में लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए यात्रा में कदम ताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे.

इसके साथ ही उन्होंने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन के वीर सपूतों के सम्मान में जमकर नारा लगाया. रैली विद्यालय परिसर से होते हुए नखास चौक, मोहन बाजार, राजेंद्र चौक, बाटा मोड़, नया बाजार, शहीद स्मारक चौक, पुरानी बाजार होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर समापन हुआ. इस अवसर पर मोहन सिंह, वीरेंद्र कुमार, रंजीत तिवारी, उमेश कुमार, चंचल कुमार, पूजा कुमारी, सोमिया कुमारी आदि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026