✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित एक मोबाइल नेटवर्क टावर समीप 26 जून की देर रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने रुपए की लेनदेन को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद में प्रापर्टी डीलर राजेश कुमार सिन्हा को गोली मारकर घायल कर दिया था।इस मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित कुख्यात बब्लू साई समेत एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यहां बताते चले कि बब्लू साई के विरुद्ध महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा मिशन कंपाउंड निवासी सह मेसर्स शुभम कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर श्री अजय कुमार यादव उर्फ मुन्ना चौधरी ने भी गिरफ्तार बब्लू साई के विरुद्ध 2 जुलाई को वाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को आगाह किये थे।
सूचना प्राप्त होते हीं पुलिस रंगदारी मांगने के मामले में काफी सक्रिय हो गई थी।पुलिस ने छापेमारी के दौरान बब्लू साई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।दोनों की गिरफ्तारी पचरुखी थाना क्षेत्र के मंदरापाली गांव से हुई है।हालांकि गिरफ्तारी के बारे में पुलिस कुछ भी बताने से साफ साफ इंकार कर रही है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कुख्यात बब्लू साई को नगर थाना परिसर में रखकर पूछताछ की जा रही है।जिसमे नगर थाना इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित,सराय ओपी प्रभारी श्री उपेंद्र सिंह, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष श्री तनवीर आलम एवं महादेवा ओपी प्रभारी श्री विपिन कुमार पूछताछ के दौरान शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…