परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा गांव में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने अपराध की योजना बनाते एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक पिस्टल व चार जिंदा गोली बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश देवरिया निवासी अमित पटेल के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भगौछा गांव के समीप एक ढाबा पर दो बदमाश किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर गश्त में निकले पीएसआइ अविनाश कुमार को सूचना दी गई।
पीएसआइ कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए दलबल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच देवरिया निवासी अमित पटेल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार बदमाश के पास से एक यूएसए निर्मित एक पिस्टल तथा चार गोली बरामद किया। पूछताछ के दौरान अन्य फरार बदमाश की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा निवासी मन्ने सिंह बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार बदमाश मन्ने सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध प्राथमिकी कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…