हुसैनगंज: पिकअप व बाइक की टक्कर में जीजा-साला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुरापुर गांव के समीप सिसवन-सिवान एसएच 89 पर 11 मई की सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार जीजा व साला की मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी ने थाना में आवेदन देकर पिकअप चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। मृतक की पहचान सारण के दाउदपुर थाना के साधपुर निवासी आर्मी के जवान रूपेश कुमार सिंह तथा रिविलगंज थाना के मुकरेड़ा निवासी प्रकाश कुमार सिंह उर्फ लक्की सिंह के रूप में हुई है। दोनों आपस रिश्तेदारी में जीजा व साला बताए जाते हैं।सूत्रों के अनुसार चालक पिकअप पर आलू लादकर हसनपुरा की ओर जा रहा था। तभी सुरापुर के पास सामने से आ रही बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक सवार सारण के दाउदपुर थाना के साधपुर निवासी आर्मी के जवान रूपेश कुमार सिंह तथा रिविलगंज थाना के मुकरेड़ा निवासी प्रकाश कुमार सिंह उर्फ लक्की सिंह की मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त बाइक व पिकअप को थाना लाई। मृत प्रकाश सिंह के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि रूपेश सिंह की मां का श्राद्ध कार्यक्रम 12 मई को था। रूपेश सिंह अपने साला प्रकाश सिंह के साथ किसी काम से आंदर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि रूपेश सिंह को एक पुत्र तथा एक पुत्री है, जबकि प्रकाश अभी अविवाहित है तथा वह दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मृत आर्मीमैन रूपेश सिंह की पत्नी ऋचा देवी ने अपने फर्द बयान में पिकअप चालक पर अनियंत्रित होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। ज्ञात हो कि रूपेश सिंह दीमापुर में आर्मी में काम करते थे। वे 30 अप्रैल को घर आए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024