महाराजगंज: केस की पैरवी करने पर विपक्षी वकील ने दिया जान से मारने की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर विपक्षी अधिवक्ता सह वादी के पुत्र पर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। अपने दिए आवेदन में कहा है कि 28 अगस्त को महाराजगंज अनुमंडल दंडाधिकारी के कोर्ट में 12 बजे दिन में नियत तिथि के सुनवाई हेतु गया था। इसमें मैं अपना अधिवक्ता ओमप्रकाश को वकालतनामा सहित हाजिर कराया था। इसमें आठ सितंबर को सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई है।

मैं अपने अधिवक्ता के सीट कोर्ट परिसर में बैठा था तभी बगल के सीट पर बैठे अधिवक्ता सिहौता बंगरा निवासी अमरेश कुमार सिंह (जो केस में विपक्षी के पुत्र हैं तथा केस के पक्षकार हैं) ने मुझे एवं मेरे अधिवक्ता के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वकालतनामा पर एतराज जताते हुए केस की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर आगे की करवाई किया जा रही है। वहीं आरोपित अधिवक्ता अमरेश कुमार सिंह ने आरोप को निराधार बताया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024