परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर भीखपुर स्थित दाहा नदी पुल के समीप 28 अगस्त की सुबह डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान एमएच नगर थाना के डेरा राय के बंगरा निवासी शशिभूषण सिंह के पुत्र ऋषिकांत सिंह के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने मंगलवार की शाम सिसवन थाना में आवेदन देकर ऋषिकांत सिंह दोस्त गांव के ही नीरज सिंह उर्फ शेरा, सुमीत कुमार सिंह एवं शक्तिनाथ सिंह पर मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोमवार की सुबह तीनों आरोपित साजिश के तहत मेरे दो पुत्रों ऋषिकांत सिंह एवं विष्णुकांत सिंह को मेहंदार पूजा करने के बहाने बहला फुसलाकर ले गए।
तीनों ने भीखपुर पुल पर मेरे दोनों पुत्रों के साथ मारपीट करने लगे, मारपीट के दौरान मेरा पुत्र विष्णुकांत सिंह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया। इसी बीच मेरे पुत्र ऋषिकांत सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर तीनों ने दाहा नदी में फेंक कर फरार हो गए। मेरे पुत्र का शव गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि आरोपित तीनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…