महाराजगंज: पत्रकार पर हमले के विरोध में लाेगों में आक्रोश, मदारपुर में व्यवसायियों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज में बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक दैनिक अखबार के पत्रकार राजेश अनल को शनिवार को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के विरोध में व्यवसायी एवं आमलोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार लकड़ी नबीगंज के मदारपुर में आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह के नेतृत्व मेंं सव्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं आमलोगों ने एनएच 331 जाम कर दिया तथा बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि पुलिस की शिथिलता के कारण बदमाशों का मनोबल बढ़ता जा रहा है तथा बदमाश आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश अध्यक्ष प्रशासन से 72 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि बदमाशों की गिरफ्तारी 72 घंटे के अंदर नहीं हाेती है तो प्रखंड से जिला स्तर तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सड़क जाम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहा। इस दौरान लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। इस मौके पर प्रभुनाथ शर्मा, रामेश्वर शर्मा, विद्याभूषण सिंह, वार्ड सदस्य मनोज सिंह, अख्तर कुरैशी, मदन राठौड़, सरपंच संघ के प्रदेश सचिव लवली आदि उपस्थित थे। बसंतपुर में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में व्यवसायियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया एवं दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। मौके पर अमित कुमार, संजय बाबा, सुजीत कुमार, विश्वजीत कुमार, धनंजय कुमार, रवि कुमार, संदीप चौरसिया, ओमप्रकाश प्रसाद, मुना कुमार, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024