बड़हरिया: झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के गिरधरपुर गांव में शनिवार की रात झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से नकद समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रमेश राम के परिवार के सदस्य शनिवार की रात भोजन कर साे गए थे। तभी उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपट देख स्वजनों की नींद खुली। स्वजन किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाए तथा शोर मचाना शुरू किए।

अभी ग्रामीण एकत्रित होते तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुका था और देखते-देखते में घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, कपड़ा, अनाज, तीन चारपाई, एक चौकी, कुर्सी समेत करीब एक लाख संपत्ति जलकर राख हो गई। साथ ही चार बकरियां झुलसकर मर गई हैं जिसकी कीमत 20 हजार बताई जा रही है। बाद में ग्रामीणों के सहयोग किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अलाव से उड़ी चिंगारी से अगलगी की घटना हुई होगी। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा न प्रशासन को आवेदन दिया गया था और न कोई पदाधिकारी या कर्मी जायजा लेने पहुंचा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026