महाराजगंज: दुकान पर फायरिंग की घटना से स्वजनों में दहशत

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के मुख्य पथ स्थित गोलू मिष्ठान भंडार पर दो अक्टूबर को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग कर दहशत का माहौल कायम कर दिया था। इस घटना में दुकान मालिक बाल-बाल बच गए थे। इस घटना के बाद भी स्वजनों में दहशत का माहौल है। स्वजन अनहोनी की घटना से सहमे हुए हैं तथा दुकान खोलने से कतरा रहे हैं।

हालांकि इस मामले में नंदन कुमार के आवेदन पर पुरानी बाजार निवासी खुर्शीद अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपित खुर्शीद आलम को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की मानें तो आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही खुर्शीद के मोबाइल नंबर लोकेशन को भी सर्च किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026