नौतन: विद्यालय परिसर में जल-जमाव से बच्चे परेशान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के सेमरिया पंचायत के भुलौली स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में जल जमाव होने से बच्चों व शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से वर्षा का पानी विद्यालय परिसर में जमा है। विभाग को इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी इस समस्या का समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि यह विद्यालय नौतन-तितरा मुख्य मार्ग के दक्षिण दिशा में है। विद्यालय के पश्चिम में नहर के पक्की सड़क है जो विद्यालय के छत की ऊंचाई तक है।

पूरब और दक्षिण में लोगों के मकान हैं। सड़क व अन्य आस-पास के मकान, नहर के बांध व नौतन-तितरा मुख्य मार्ग की ऊंचाई विद्यालय परिसर से अधिक है। इस कारण विद्यालय परिसर से पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। वहीं आसपास जगहों का पानी भी विद्यालय परिसर में जमा हो जाता है। इससे शिक्षक व बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक शादिक हुसैन अंसारी ने कहा कि इस समस्या से बीडीओ व बीईओ को अवगत करा दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026