महाराजगंज: पेड़ काटने से मना किया तो पाटीदारों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अभियुक्तों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से दिया घटना को अंजाम।

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढा गांव में शीशम का पेड़ काटने से मना करने पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो लोगों को बुरी तरफ से जख्मी कर दिया। इधर पुलिस ने इस मामले में कुछ छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की हैं। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष से पटेढा निवास चन्द्रेश्वर यादव ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार को मेरे पटीदार गोखनाथ यादव,वकील यादव,बैधनाथ यादव,रोहन उर्फ विजय यादव हमारे जमीन में लगे शीशम के पेड काट रहे थे। जब हमने इसका विरोध किया तो वे सभी गाली-गलौज कर हमारे साथ मारपीट करने लगे। इधर मारपीट की घटना को देखते हुए मेरी पुत्री सुगान्ति देवी,पोता सुनील राय मुझे बचाने आये तभी उन चारों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

इस दौरान संजय यादव और विकास यादव ने हम सभी पर लोहे की छड़ से हमला कर सभी को जख्मी कर दिया, पीड़ित चन्द्रेश्वर यादव ने अपने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है उनके पड़ोसी रोहन कुमार उर्फ विजय यादव मेरी पुत्री सुगान्ति देवी की गले से मंगलसूत्र नोच लिया,जिसकी क़ीमत 45 हजार रुपये है। इधर घटना के बाद सभी घायलों का इलाज महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024